Delhi: रामलीला मैदान में आज विपक्ष की बड़ी रैली, SIR के खिलाफ 25 दिनों में नौवीं बार एकजुट होंगे विपक्षी दल, तैयारियां जोरों पर

SIR के विरोध में विपक्षी दल 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेंगे। इसमें 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के शामिल होने की संभावना है। जिसको लेकर रामलीला मैदान में जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं।

INDIA Bloc Rally in Delhi: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज यानी 1 नवंबर को SIR के विरोध में INDIA गठबंधन की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ नाम से होने वाली इस रैली में 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के मुताबिक, इसमें 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे।

delhi ramlila maidan

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की आज रामलीला मैदान में रैली

रैली के जरिए विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एक बार फिर उठाएगा। पिछले 25 दिनों में यह नौवां मौका होगा, जब विपक्षी दल SIR के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेताओं ने आठ बार विरोध प्रदर्शन किए थे।

End of Feed