सड़क पर उतरकर सांसद महोदय मैनेज करने लगे Traffic, देखें वीडियो

सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा तो सांसद महोदय खुद ही सड़क पर उतरे और ट्रैफिक मैनेज करने लगे। सासद का यातायात संभालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मानकमऊ इलाके में उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जब भीषण ट्रैफिक जाम के बीच सांसद इमरान मसूद (Imran masood) खुद सड़क पर उतरकर यातायात (Traffic) संभालते नजर आए।

Imran Masood Traffic

सड़क पर उतरकर ट्रैफिक मैनेज करने पहुंचे सांसद इमरान मसूद

जानकारी के अनुसार, इलाके में लंबे समय से जाम की स्थिति बनी हुई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान सांसद इमरान मसूद का काफिला भी उसी जाम में फंस गया। बस फिर क्या था, उन्होंने इंतजार करने के बजाय खुद पहल करने का फैसला किया।

End of Feed