Weather Update: सिक्किम और गुजरात में भारी बारिश, मछुआरों को आज अरब सागर में न जाने की सलाह!

Weather Update: IMD के अनुसार सिक्किम के मंगन में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 276.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। गुजरात तट और पूर्वोत्तर अरब सागर में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update: देश के कई हिस्सों में अब भी मानसून एक्टिव है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान से इसके 19 सितंबर से पीछे हटने के संकेत हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के 16 सितंबर 2026 के अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सिक्किम के मंगन में दर्ज की गई। यहां 276.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके बाद मंगन के ही संकलन (Sankalan) में 268.6 मिमी और सिंघिक (Singhik) में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। आंकड़े 15 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 16 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक के हैं।

sikkim Rain

सिक्किम में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश

IMD के मुताबिक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पिछले 24 घंटे में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं असम-मेघालय और सौरष्ट्र-कच्छ में बहुत भारी बारिश हुई। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल (Gangetic West Bengal), पूर्वोत्तर के कई राज्यों, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

End of Feed