मानसून दिखाएगा विकराल रूप! कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड का अलर्ट

देशभर में अगले चार दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। गहरे दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जलभराव, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी है।

देश में अगले चार दिन मानसून का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य भारत में बना गहरा दबाव (डीप डिप्रेशन) और पश्चिमी हिमालय में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) मिलकर कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश करा सकते हैं। इससे कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ (Flash Floods), जलभराव और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

weather

अगले 4 दिन देशभर में भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

End of Feed