पंजाब-हरियाणा में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; जानें चंडीगढ़ का मौसम

पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। वहीं हरियाणा के जींद समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

Punjab Haryana Weather Today: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर भी जारी है। जिसके चलते रात के समय ज्यादा कंपकंपी महसूस हो रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। वहीं पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

Winter

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड (सांकेतिक फोटो | istock)

पंजाब में फरीदकोट रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में शनिवार को सबसे ठंडा स्थान फरीदकोट रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं लुधियाना 9.6 डिग्री और पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बठिंडा में यह 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

End of Feed