Aaj ka Mausam: गुजरात से जम्मू-कश्मीर और UP तक भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर; शहरी इलाके बने तालाब

Aaj ka Mausam 24 July 2026: ब्रेक के बाद मानसून एक बार फिर देशभर में एक्टिव हो चुका है। IMD ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हैं और नदियां उफान पर हैं।

Aaj ka Mausam: राजस्थान, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी शुक्रवार 24 जुलाई को गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज दिन में तेज बारिश, आकाशीय बिजली, गरज-चमक और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

aaj ka mausam weather Update

आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात में बारिश और बाढ़ से हालात चिंताजनक

सबसे गंभीर और चिंताजनक स्थिति गुजरात में बनी हुई है। IMD ने अहमदाबाद, अमरेली, आणंद, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, पंचमहल, पाटन, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर और वडोदरा सहित 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई। यह अलर्ट सुबह 7:46 बजे जारी किया गया, जिसकी वैधता तीन घंटे तक बताई गई। लेकिन पूरे दिन हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

End of Feed