Heatwave Alert: क्या फिर लौटेगी गर्मी? विदर्भ से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तक हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों में लुढ़का पारा

Heatwave Alert: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देश के कई हिस्सों में फिर से गर्मी और हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आज विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्मी और गर्म हवाओं का असर लोगों को परेशान किया। वहीं अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम का दबाव बना रहने की संभावना जताई गई है।

Heatwave Alert: मौसम विभाग की ताजा वेदर रिपोर्ट के अनुसार 30 मई को देश के कुछ हिस्सों में फिर से गर्मी और हीटवेव की स्थिति देखने को मिली। खासतौर से विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के समय तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने और गर्म हवाओं के चलते लोगों को असुविधा हो सकती है।

Heatwave Alert

हीटवेव का अलर्ट (AI फोटो)

वहीं 31 मई को कोंकण क्षेत्र में मौसम अधिक गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है, जहां तेज गर्मी के साथ नमी भी बढ़ सकती है, जिससे “हॉट एंड ह्यूमिड” परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। हालांकि 31 मई को बड़े पैमाने पर हीटवेव की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन उमस और गर्मी के कारण मौसम असहज बना रह सकता है। कुल मिलाकर इन दो दिनों में खासकर मध्य और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान और मौसम का दबाव लोगों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधानी बरतने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है।

End of Feed