रुलाने वाला है मौसम! मार्च से मई तक देश के अधिकांश हिस्सों में लू का कहर

इस साल मार्च से मई के बीच देश के कई हिस्सों में लू के अधिक दिनों तक रहने की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने मासिक पूर्वानुमान में इसे लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और कई अन्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

इस साल मार्च से मई के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में लू के अधिक दिनों तक रहने की संभावना जताई जा रही है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने मासिक मौसम पूर्वानुमान में शनिवार को दी। आईएमडी के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दक्षिणी और पूर्वी महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगा के मैदान वाले पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्से शामिल हैं।

Heat wave may wreak havoc between March and May (Symbolic Photo)

मार्च-मई के बीच रह सकता है लू का कहर (सांकेतिक फोटो)

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मार्च, अप्रैल और मई में लू के सामान्य से अधिक दिनों तक रहने की संभावना सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल संसाधनों, बिजली की मांग और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए गंभीर चुनौती पेश कर सकती है। इसका असर विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, खुले में काम करने वाले मजदूरों और पहले से बीमार व्यक्तियों पर पड़ सकता है। हालांकि, मार्च में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत, पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और मध्य तथा प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

End of Feed