Aaj Ka Mausam: अगले 14 घंटे दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने 10 से ज्यादा राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने अगले 14 घंटों के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, यूपी, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी हुई है। जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।

Aaj Ka Mausam 27 July: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को देश के कई राज्यों में सक्रिय मानसूनी गतिविधियों को लेकर गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद संवेदनशील साबित हो सकते हैं, जहां मूसलाधार बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

weather today aaj ka mausam delhi up bihar

पहाड़ों पर भूस्खलन तो मैदानों में जलभराव का संकट

मौसम विभाग ने आगाह किया है कि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ उखड़ने, बिजली आपूर्ति बाधित होने, यातायात ठप होने और निचले इलाकों में भारी जलभराव (Waterlogging) का खतरा पैदा हो गया है।

End of Feed