Delhi: अवैध LPG रैकेट का खुलासा, खाली प्लॉट में चल रहा था गैस का गौरखधंधा; 45 सिलेंडर बरामद

दिल्ली के पालम इलाके में पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 45 भारत गैस सिलेंडर, नोजल और अन्य उपकरण बरामद हुए है। आरोप है कि ये लोग बिना लाइसेंस गैस की स्टोरेज और रिफिलिंग कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के पालम इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एलपीजी गैस रैकेट का पर्दाफाश किया है। एक खाली प्लॉट में गैरकानूनी तरीके से गैस सिलेंडरों की स्टोरेज और रिफिलिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारत गैस के 45 सिलेंडर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

LPG

सांकेतिक फोटो

खाली प्लॉट पर मिला सिलेंडर से भरा टेंपो

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबित पुलिस ने बताया कि, 28 मार्च 2026 की सुबह करीब 7 बजे हेड कांस्टेबल राजेश को गश्त के दौरान इस अवैध गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। SI आर.पी. मीणा समेत पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां टीम को मौके पर एक टेंपो खड़ा मिला, जिसमें बड़ी संख्या में भारत गैस के घरेलू सिलेंडर भरे हुए थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि प्लॉट में खुले में भी सिलेंडर रखे गए थे। जिनमें अवैध तरीके से गैस एक सिलेंडर से दूसरे में भरी जा रही थी।

End of Feed