IIT-कानपुर में PhD स्कॉलर ने 6वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, एक महीने में दूसरे छात्र की मौत

कानपुर IIT में पीएचडी के 25 वर्षीय छात्र रामस्वरूप ईश्वरम ने 6वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन और एंग्जायटी से जूझ रहा था। उसकी काउंसलिंग भी जारी थी। एक महीने में यह संस्थान में दूसरी आत्महत्या की घटना है।

Kanpur News: कानपुर IIT में पीएचडी के एक छात्र ने हॉस्टल बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत छात्र की पहचान रामस्वरूप ईश्वरम के रूप में हुई है। वह अर्थ साइंस से पीएचडी कर रहा था। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से डिप्रेशन और एंग्जायटी से जूझ रहा था। उसकी काउंसलिंग भी चल रही थी। गौरतलब है कि संस्थान में यह एक महीने में दूसरी खुदकुशी की घटना है। इससे पहले 29 दिसंबर को बीटेक फाइनल ईयर के छात्र जय सिंह मीणा ने कैंपस हॉस्टल में आत्महत्या कर ली थी। संस्थान में ऐसी घटनाओं के कारण छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता और गहरा गई है।

Kanpur IIT Suicide

IIT कानपुर में पीएचडी के छात्र ने की आत्महत्या

परिवार के साथ हॉस्टल में रहता था छात्र

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय रामस्वरूप ईश्वरम राजस्थान के चूरू का रहने वाला था। वह आईआईटी-कानपुर से पीएचडी कर रहा था। वह कैंपस की न्यू एसबीआरए बिल्डिंग में अपनी पत्नी मंजू और तीन साल की बेटी के साथ रह रहा था। छात्र ने मंगलवार दोपहर को इसी बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

End of Feed