वकील के मुंशी के ठाठ! सरेआम उठक-बैठक करने लगे IAS ऑफिसर; खुले में ये काम करने पर...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में तैनाती के पहले ही दिन नए उपजिलाधिकारी को वकीलों के सामने उठक-बैठक करनी पड़ गई। ये घटनाक्रम क्रिया की प्रतिक्रिया बताई जा रही है।

शाहजहांपुर : जिले की पुवायां तहसील परिसर में मंगलवार को अजब नजारा देखने को मिला। यहां नवागत एसडीएम ने चार्ज लेने के बाद पहले ही दिन एक वकील के मुंशी को उठक बैठक लगवा दी, जो उन्हें भारी पड़ गई। बाद में वकीलों ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने की बात पर अड़ गए। लिहाजा, एसडीएम साहब को वकीलों के सामने उठक बैठक लगानी पड़ गई।

SDM Rinku Singh Rahi sit ups Case

एसडीएम रिंकू सिंह राही ने लगाई उठक-बैठक (फोटो-@pawankharb1881)


क्या था मामला?

दरअसल, एसडीएम रिंकू सिंह राही ने सोमवार रात पुवायां में एसडीएम का पदभार ग्रहण किया था। मंगलवार को वह तहसील पहुंचे तो एक वकील का मुंशी दीवार के पास लघुशंका करता मिल गया। लिहाजा, एसडीएम ने मुंशी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तहसील परिसर में शौचालय बने हैं, स्वच्छता की बात की जा रही है और आप खुले में लघुशंका कर रहे हो। इस पर एसडीएम ने मुंशी से कान पकड़वाकर उठक बैठक लगवा दी।

End of Feed