Sultanpur: सुखोई से तेजस तक...IAF के लड़ाकू विमानों की गूंज से गड़गड़ा उठेगा आसमान, इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड भी होगा एक्टिव

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गूंज से माहौल रोमांचित हो उठा। 22 अप्रैल को होने वाले बड़े युद्धाभ्यास से पहले रिहर्सल में सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर जैसे आधुनिक विमान अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

Sultanpur News: मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आसमान अचानक तेज गर्जना से गूंज उठा, जब भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित अरवल कीरी करवत एयर स्ट्रिप पर अभ्यास के लिए पहुंचे। करीब आठ फाइटर जेट्स की आवाज से पूरे इलाके में हलचल मच गई और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, 22 अप्रैल को इस एयर स्ट्रिप पर दिन और रात दोनों समय विशेष युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और फिर शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक फाइटर जेट्स द्वारा टेकऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन किया जाएगा।

IAF Fighter Jets Roar Over Sultanpur as Purvanchal Expressway Airstrip

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर IAF के फाइटर जेट्स का भव्य युद्धाभ्यास

इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड भी होगा एक्टिव

कल इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ELF) को भी सक्रिय किया जाएगा। जहां लड़ाकू विमान अपनी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं Mi-17 हेलीकॉप्टर स्लिथरिंग ऑपरेशन करेंगे। इसके अलावा C-295 और AN-32 जैसे परिवहन विमान भी अभ्यास में शामिल रहेंगे। इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड दरअसल हाईवे के ऐसे विशेष हिस्से होते हैं, जिन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए तैयार किया जाता है। ये न केवल युद्ध जैसी स्थिति में उपयोगी होते हैं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी अहम भूमिका निभाते हैं, जबकि सामान्य दिनों में ये सड़क की तरह ही इस्तेमाल होते रहते हैं। देशभर में ऐसे करीब 20 ELF विकसित करने की योजना है, जिनमें से अधिकतर सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाए जाएंगे।

End of Feed