मैं सिर पर कफन बांधकर लड़ने निकला हूं'; बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसके लिए कही यह बात?

विजय सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपना आदर्श मानते हुए अपने सिर पर कफन बांधा है और उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि वे भू-माफियाओं, दलालों और बिचौलियों को किसी भी हालत में गलत काम नहीं करने देंगे और न ही किसी पदाधिकारी को नियमों से बाहर जाने की छूट दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर भू-माफियाओं, दलालों और बिचौलियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए साफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपराधियों से चुनाव लड़कर जीता हूं, मैं भू माफियाओं को संदेश देना चाहता हूं कि मैं सर पर कफन बांधकर इस काम को करने के लिए निकला हूं, जो इंसान कफन बांधकर मैदान में उतरता है,उसे डराने या परास्त करने की ताकत किसी में नहीं होती। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी दबाव या धमकी से विचलित होने वाले नहीं हैं।

विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने भू माफियाओं को दी चेतावनी।

विजय सिन्हा ने इस दौरान यह भी कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि जन हित में लिया गया कोई भी फैसला चाहे जितना कठिन क्यों न हो,उससे वे पीछे नहीं हटेंगे। कानून और नियमों के दायरे में रहकर गरीबों और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

End of Feed