Hyderabad: सिकंदराबाद से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां एक ऑटो चालक ने पहले अपनी पत्नी और बेटी का मर्डर किया और बाद में खुद की जान ले ली। मामला सिकंदराबाद बोवेनपल्ली का है, जहां शक के कारण ऑटो चालक का पूरा घर बर्बाद हो गया। जानकारी के अनुसार गणेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पत्नी और बेटी का मर्डर
जानकारी के मुताबिक एक दिल दहला देने वाली सिकंदराबाद बोवेनपल्ली इलाके में रविवार को एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी और 10 महीने की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला तथा उसकी बेटी का शव बरामद किया।
पत्नी के चरित्र पर था शक
पुलिस के अनुसार, गणेश ने अपनी पत्नी स्वप्ना और बेटी नक्षत्र की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने सुचित्रा में चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गणेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस कर रही जांच
गणेश के पड़ोसियों के अनुसार, वह एक ऑटो रिक्शा चालक था और परिवार कुछ साल पहले महाराष्ट्र से आया था। बोवेनपल्ली थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इनपुट- भाषा
