Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के मछुआ बाजार के फलपट्टी स्थित ऋतुराज होटल में बीती रात को आग लगने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत ऊपर से कूदने के कारण हुई। इस मामले में जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने SIT का गठन किया है।

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में बीती रात को मछुआ बाजार के फलपट्टी में एक होटल में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 13 लोग घायल हो गए हैं। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब 3 बजे आग को बुझा लिया। आग की यह घटना मछुआ बाजार के फलपट्टी स्थित ऋतुराज होटल में हुई। इस दर्दनाक हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा से कोलकाता मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम से फोन पर बात भी की। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

Kolkata Hotel Fire

कोलकाता में होटल में आग लगी

सीएम ममता बनर्जी ने दिए जांच के आदेश

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, "कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।" वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों की संख्या 14 होने की पुष्टि की। उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

End of Feed