आसनसोल में कोयला खदान में बड़ा विस्फोट, एक की मौत, 40 घायल; कैसे हुआ ब्लास्ट

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गुरुवार को एक खदान में हुए धमाके में 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए और एक की मौत हो गई। सभी को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को आसनसोल स्थित ’ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (ईसीएल) की एक कोयला खदान में ’एयर ब्लास्ट’ के बाद भूमिगत खदान की दीवार का एक हिस्सा ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई और कम से कम 15 अन्य घायल हो गए। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बज कर 30 मिनट पर ईसीएल के कुनुस्तोरिया क्षेत्र स्थित परासिया कोयला खदान में हुआ। घटना के समय कई खनिक अंदर काम कर रहे थे।

Over 40 workers injured after an explosion hits a mine in Asansol

आसनसोल में खदान में हुआ भीषण विस्फोट

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खदान के सेक्शन-27 में ’एयर ब्लास्ट’ हुआ, जिसके कारण कई मजदूर फंस गए और घायल हो गए। खदान में एयर ब्लास्ट का मतलब भूमिगत खदान के भीतर हवा या गैस के दबाव के अचानक बाहर निकलने से पैदा होने वाला तेज बहाव है। अधिकारी ने कहा, "विस्फोट के प्रभाव से खदान के अंदर काम कर रहे मजदूर अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

End of Feed