HP Accident: कुल्लू में मातम में बदला नए साल का जश्न, खड़े ट्रक में जा भिड़ी कार, 3 की मौत

Kullu Accident: कुल्लू में एक तेज रफ्तार कार पहले चबूतरे और उसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। उसमें सवार 4 लोगों में से तीन की मौत हो गई है और एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है यह सभी लोग नए साल और जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।

Kullu Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार की टक्कर में उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा हुआ किस वजह से है। क्या वाहन चालक नशे में था या उसकी झपकी लग गई थी।

Accident News

कुल्लू में मातम में बदला नए साल का जश्न

नव वर्ष की खुशियां मातम में बदली

न्यूज एजेंस पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन महिलाओं समेत चार दोस्त नव वर्ष की पूर्व संध्या और स्थानीय टैटू कलाकार सतपाल का जन्मदिन मनाने के लिए कसोल आए थे। बृहस्पतिवार तड़के वह लोग कुल्लू लौट रहे थे तभी करीब 3 बजे उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक चबूतरे से टकराकर आगे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में कार में सवार सतपाल समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे इतना भयावह था कि इसका अंदाजा वाहन की स्थिति को देखते हुए लगाया जा सकता है। इस टक्कर में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

End of Feed