शहर

सब ठीक चल रहा था, लेकिन फिर...मथुरा में ऐसा क्या हुआ जो खत्म हो गया पूरा परिवार? तंत्र-मंत्र से लेकर क्या-क्या सामने आया, जानें

Mathura Crime: खप्परपुर निवासी मनीष अपनी पत्नी सीमा और तीन बच्चो, पंकज, प्रियांशी और हनी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि पहले मनीष ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर खुद बिजली के करंट से चिपककर आत्महत्या कर ली।

Image

मथुरा में ऐसा क्या हुआ जो खत्म हो गया पूरा परिवार?

Mathura News: मथुरा के थाना महावन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्राम खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है कि आखिर एक साथ ऐसा क्या हुआ जिसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

पत्नी, बच्चों को मारा, फिर आत्महत्या की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक खप्परपुर निवासी मनीष अपनी पत्नी सीमा और तीन बच्चो, पंकज, प्रियांशी और हनी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि पहले मनीष ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर खुद बिजली के करंट से चिपककर आत्महत्या कर ली।

पहले सब ठीक, फिर...

मामले में कई चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। मृतक के एक दोस्त के अनुसार, कुछ समय पहले तक परिवार में सब कुछ सामान्य था, लेकिन करीब दो साल पहले मनीष एक तांत्रिक के संपर्क में आ गया और तंत्र-मंत्र पर अत्यधिक विश्वास करने लगा। आशंका जताई जा रही है कि इसी अंधविश्वास ने इस खौफनाक कदम की भूमिका तैयार की।

घर की दीवारों पर क्या लिखा?

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या से पहले मनीष ने घर की दीवारों पर लिखा कि वह और उसकी पत्नी अपनी मर्जी से मर रहे हैं और पुलिस किसी को परेशान न करे। हालांकि, पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह सामूहिक आत्महत्या है या फिर पहले हत्या और बाद में आत्महत्या का मामला।

मामले में आगरा जोन की ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने कहा, 'पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और हर पहलू से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस दर्दनाक घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।'

मौतों से कई सवाल हुए खड़े

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह अंधविश्वास का नतीजा है, मानसिक तनाव का मामला है, या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी है? सच्चाई क्या है, यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article