Meta के एक अलर्ट ने कैसे बचा ली छात्रा की जान? पुलिस ने मिनटों में नाकाम की आत्महत्या की कोशिश

Meta Save a Girl's Life: पुलिस ने बताया कि यह बचाव एक व्यापक पहल का हिस्सा था, जिसके तहत ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट के आधार पर अलर्ट जारी किया जाता है। इसकी मदद से पुलिस ने जनवरी 2023 से अब तक राज्य में 1,315 लोगों को बचाया है।

Meta Save a Girl's Life: उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘मेटा अलर्ट’ के बाद सिर्फ 16 मिनट में एक छात्रा की आत्महत्या की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह मामला रविवार का है जब पुलिस को सोशल मीडिया कंपनी ‘मेटा’ की तरफ से जारी चेतावनी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बीए प्रथम वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा को आत्महत्या करने से रोक दिया।

Meta save a girl's life

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह ताजा घटना 31 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर सामने आई, जब मेटा ने राज्य पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को एक ईमेल अलर्ट भेजा, जिसमें छात्रा द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट के बारे में बताया गया जिसमें कीटनाशक गोलियों का एक पैकेट और आत्महत्या करने की मंशा का संदेश था।

End of Feed