कैसे 41 हजार लोगों के मोबाइल बने साइबर फ्रॉड का हथियार? फर्जी ट्रैफिक चालान से 10 करोड़ की ठगी की पूरी कहानी

Traffic Challan: दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट जिला साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ट्रैफिक चालान के मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा किया है।

Traffic Challan: दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट जिला साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ट्रैफिक चालान के मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक फर्जी रिवॉर्ड ऐप के जरिए 41 हजार से ज्यादा लोगों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया। इस नेटवर्क से देशभर में दर्ज 544 साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी मिली हैं, जिनमें 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ठगी गई है।

Delhi Police Traffic Challan

फर्जी चालान के मैसेज से 10 करोड़ की ठगी

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत एक व्यक्ति की शिकायत से हुई थी। पीड़ित को मोबाइल पर ट्रैफिक चालान भरने के नाम पर एक मैसेज मिला था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 2.21 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी हो गई। इस संबंध में 28 नवंबर 2025 को साइबर थाना साउथ-वेस्ट जिले में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी।

End of Feed