Kurnool Bus Fire: आंध्र प्रदेश में 40 यात्रियों से भरी बस में लगी आग; 20 से अधिक लोगों की मौत, कई झुलसे

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एक बस एक दोपहिया से टक्कर के बाद अचानक आग की लपटों में घिर गई। हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है।

Andhra Pradesh Kurnool Bus Fire: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एक बस अचानक आग की लपटों में घिर गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसा कुरनूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्‍ना टेकुरु गांव के पास हुआ। माना जा रहा है कि यह निजी बस एक दोपहिया वाहन से टकराई जिसके बाद, बस में आग लग गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

kurnool bus fire andhra pradesh

हादसे के बाद जलती बस

40 लोग थे सवार

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद इनमें से कम से कम 12 यात्रियों ने इमरजेंसी एग्जिट से कूदकर अपनी जान बचाई। बाकी यात्रियों में से कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को तुरंत कुरनूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में 20 से अधिक यात्रियों की मौत हुई है। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, बस जब मोटरसाइकिल बस से टकराई तो उसका फ्यूल कैप खुल गया और बस के नीचे घिसटने से उसमें आग लग गई।

End of Feed