बंगाल के बर्दवान में भीषण एक्सीडेंट, प्राइवेट बस ट्रैक्टर से टकराई; 10 यात्रियों की मौत 35 घायल

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में 15 अगस्त को भीषण हादसा हो गया है। यहां एक बस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने की खबर है।

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में 15 अगस्त को भीषण हादसा हो गया है। यहां एक बस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दुर्गापुर जा रही एक तेज़ रफ़्तार निजी यात्री बस एक खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

Bus Tracter Accident in Burdwan

बंगाल के बर्दवान जिले में भीषण हादसा

यह दुर्घटना पूर्वी बर्दवान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर नाला फेरी घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं। वे तीर्थयात्रा पर गए थे। बस में 5 बच्चों समेत 45 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 35 घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed