Holi 2024 Special Bus: गोरखपुर क्षेत्र के 8 रूटों पर चलेगी 148 बसें, इस दिन से होगा संचालन

Holi 2024 Special Bus: होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल्ली समेत विभिन्न शहरों के लिए 8 रूटों पर 148 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि होली के दौरान सभी लोग अपने घर जा सके और इस त्योहार को मना सकें।

Holi 2024 Special Bus: होली पर्व को देखते हुए कई स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। होली के दौरान लोगों को अपने घर जाने में या परिजनों के पास जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए गोरखपुर परिक्षेत्र से 8 रूटों पर रोडवेज की 148 अतिरिक्त बसें चलाई जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि 148 अतिरिक्त बसों की इस संख्या में 113 बसें गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो की भी शामिल है। अगर आप भी यूपी के किसी अन्य शहर या दिल्ली आने-जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

additional roadways buses will operate on eight routes of Gorakhpur region

गोरखपुर क्षेत्र के आठ रूटों पर होगा अतिरिक्त बसों का संचालन

इस दिन से होगा बसों का संचालन

होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 148 बसों का संचालन 21 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। बसों के संचालन के लिए इस समय चालकों, परिचालकों और इससे संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। इतना ही नहीं, होली की छुट्टियां रद्द होने के बाद इस दौरान जितने भी कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर रहेंगे उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

बता दें कि होली पर चलने वाली अधिकतर बसें, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और दिल्ली तक जाएंगी। इसके साथ ही आठ रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या की जानकारी नीचे दी गई है।

End of Feed