दिल्ली में 'भारती – नारी से नारायणी' सम्मेलन; विज्ञान भवन में जुटेंगी देशभर की महिला विचारक, नेतृत्व और सशक्तिकरण पर होगा मंथन

दिल्ली के विज्ञान भवन में 7 और 8 मार्च को देशभर की महिला विचारकों का एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसका केंद्रीय विषय “भारती – नारी से नारायणी” है। यह दो दिवसीय आयोजन महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करने पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता के साथ महिला सशक्तिकरण के विविध आयामों पर गहन मंथन किया जाएगा।

Delhi News: देशभर की महिला विचारकों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में राष्ट्र सेविका समिति, शरण्या तथा भारतीय विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी साझा की। दो दिवसीय यह आयोजन “भारती – नारी से नारायणी” विषय पर विज्ञान भवन में संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी, जबकि समापन सत्र में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी रहेगी।

Bharati Nari to Narayani National Conference in Delhi

दिल्ली में 'भारती – नारी से नारायणी' सम्मेलन का आयोजन

देशभर में समिति की 4,500 शाखाएं संचालित

राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री ने बताया कि यह सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की सकारात्मक शक्ति को एक साथ लाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि समिति समाज के पूरे विकास के लिए काम करती है। समिति का मानना है कि महिला और पुरुष दोनों एक समान हैं और एक-दूसरे के पूरक हैं। राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 1936 में हुई थी और अब इसके 90 साल पूरे हो चुके हैं। आज देशभर में समिति की 4,500 शाखाएं संचालित हैं। समिति से जुड़ी 65 संस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में लगभग 2,000 सेवा कार्य चला रही हैं।

End of Feed