हिसार के लड़के ने एयरफोर्स की नौकरी छोड़ लोगों के घर शिफ्ट करने में हासिल की महारत

हरियाणा में हिसार से निकले रमेश अग्रवाल ने लोगों कि टेंशन हरने का जो काम किया उसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले हैं। एयरफोर्स की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने पैकर्स एंड मूवर्स की इंडस्ट्री (APML) में बड़ा नाम कमाया है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

हम सभी को कभी न कभी घर शिफ्ट करने की जरूरत पड़ती ही है। घर शिफ्ट करना कितने बड़े सिरदर्द का काम है, यह तो वही जानते हैं, जिन्होंने कभी यह काम किया होगा। लेकिन एक शख्स है जो खुशी-खुशी इस सिरदर्द के काम को करता है। इस काम के लिए उस शख्स ने बकायदा एक पूरी कंपनी ही खड़ी कर दी है। आज जब भी आपको घर शिफ्ट करने की जरूरत होती है तो आपको सबसे पहले वही याद आते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड की और इस कंपनी के संस्थापक रमेश अग्रवाल की। तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं रमेश अग्रवाल और उनके अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड की सफलता की कहानी।

City ki Hasti Ramesh Agarwal.

अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड के रमेश अग्रवाल की सफलता की कहानी

हिसार से दुनिया का सफर

रमेश अग्रवाल का जन्म 6 सितंबर 1962 को हरियाणा में हिसार जिले (District Hissar in Haryana) के नलवा गांव में हुआ था। नलवा के ही सरकारी स्कूल से उन्होंने अपनी प्राइमरी और सेकेंड्री की पढ़ाई की और फिर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने MIT-चेन्नई से डिपलोमा किया। साल 1980 में उन्होंने भारतीय वायु सेना (IAF) में एयरमैन के तौर पर करियर की शुरुआत की।

End of Feed