हिमाचल में DJ पर नाचते हुए व्यक्ति अचनाक हुआ बेहोश, अस्पताल में तोड़ा दम

हिमाचल में जागरण प्रतुति के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के सोलन के कोंडी गांव में जगराता चल रहा था। जगराता में शामिल लोग भजन किर्तन कर रहे थे। इस दौरान एक वयक्ति नाचते-नाचते अचनकर गिर पड़ा। गिरने के बाद अपना सिर पकड़े लगा और अचानक बेहोश हो गया। जागरण में शामिल लोगों ने जब व्यक्ति को होश में लाने की तो वह एक बार उठा भी, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाचने के दौरान हार्ट अटैक आया और इस कारण उनकी मौत हो गई।

Himachal news

हिमाचल में नाचते हुए व्यक्ति की मौत

जानकारी के मुताबिक हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी के ढेला पंचायत के कोंडी गांव में कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान कीर्तन मंडली के एक सदस्य डीजे पर नाचते-नाचते अचानक बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed