इधर दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में गर्मी और धूप में 'चने से भुन' रहे लोग, उधर इस हिल स्टेशन पर बर्फबारी का मजा ले रहे टूरिस्ट

Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी हो रही है। हिमाचल घूमने पहुंचे लोग इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। जहां हिमाचल के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं दिल्ली और यूपी में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है।

Himachal Pradesh Weather Today: उत्तर भारत में कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। यहां बढ़ते तापमान और लू के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। जहां कुछ राज्यों में झुलसा देने वाली गर्मी हो रही है वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां मौसम दिलकश बना हुआ है। दिल्ली, राजस्थान, बिहार और यूपी में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी हो रही है। बढ़ते तापमान और लू से बचने के लिए लोग ठंडे इलाकों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।

Himachal Pradesh Weather Today

हिमाचल प्रदेश का आज का मौसम

भीषण गर्मी लाई मौत का फरमान

भीषण गर्मी के कारण बिहार में 57, यूपी में 73, वहीं राजस्थान और झारखंड में क्रमशः 5 और 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। दिल्ली हो या राजस्थान इस गर्मी के सीजन कई शहरों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बीते दिनों तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज यहां का तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजस्थान का फिलोदी में तापमान 50 डिग्री तक जा चुका है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां वाराणसी और झांसी शहर सबसे गर्म है। यहां का तापमान 47.8 और 47.4 दर्ज किया गया है।

End of Feed