Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, शिमला-कुल्लू समेत इन जिलों में बिगड़ा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 09:50 AM IST

Himachal Pradesh Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Himachal Pradesh Main: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। शिमला और कुल्लू समेत कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

Himachal Pradesh Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। IMD ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 1 मार्च से 3 मार्च तक प्रदेश में तेज बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना जताई थी। विभाग के अनुमान से अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च से भी भारी बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी के बीच जानिए आपके शहर में क्या है मौसम के हाल...

Himachal Pradesh Weather Today

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

इन जिलों भारी बारिश की चेतावनी जारी

लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने शिमला (Shimla), लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti), किन्नौर (Kinnaur), चंबा (Chamba), ऊना (Una), कांगड़ा (Kangra), कुल्लू (Kullu) और मंडी (Mandi) में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आगे मौसम विभाग ने ये भी बताया कि निचले व मध्य ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इसके साथ तूफान चलने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में 6 मार्च तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

End of Feed