Himachal Pradesh Weather: कुल्लू में मौसम की मार; भूस्खलन से गाड़ियों को नुकसान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार सुबह मणिकरण-बरशैनी सड़क पर घाटीगढ़ के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है और उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार सुबह मणिकरण-बरशैनी सड़क पर घाटीगढ़ में बारिश के कारण हुए एक भीषण भूस्खलन से कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने कहा कि खतरे को भांपते हुए वाहन चालक और अन्य यात्री सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। अधिकारियों ने हालांकि बताया कि स्थानीय लोग दहशत में थे क्योंकि इस मार्ग पर बार-बार भूस्खलन होने से यात्रियों के लिए खतरा बना रहता है। इस मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक 'अर्थ-मूवर' संचालक बाल-बाल बच गया, जब पत्थर सड़क पर मलबा हटाने वाली भारी मशीनरी पर गिरने लगे।

Massive Landslide in Kullu (Symbolic Photo)

कुल्लू में भूस्खलन से हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

स्थानीय लोगों ने दी प्रशासन को चेतावनी

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस खतरनाक इलाके में आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रहता है तो 30 अप्रैल को सड़क जाम की जाएगी। वे विकल्प के तौर पर शीला रोड के किनारे एक बेली पुल के निर्माण की भी मांग कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी अधिकारियों के साथ भूस्खलन संभावित क्षेत्र का दौरा किया और किसी के जानमाल के नुकसान न होने पर राहत व्यक्त की। ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बेली पुल के निर्माण का निर्देश देते हुए ग्राम सभा और वन अधिकार अधिनियम से अनुमोदन में तेजी लाने पर जोर दिया।

End of Feed