हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा, विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत

Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रही एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार में सवाल 5 लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई है और 2 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Accident News

हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा

विवाह समारोह से लौट हुए हादसा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर शाम देवीकोटी-टेपा मार्ग पर हुआ। सभी लोग विवाह समारोह में शरीक होने के बाद कार में सवार होकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। अधिकारी ने बताया कि हादसे का दौरान कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

End of Feed