शिमला में भीषण सड़क हादसा; खाई में गाड़ी गिरने से 5 की दर्दनाक मौत, सीएम सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार वाहन चालक ने नियंत्रण खोने के कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया। मुख्यमंत्री और स्थानीय नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Shimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से गंभीर हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। मृतकों में खौला गांव के रहने वाले चालक जोगिंदर सिंह और नेपाल के निवासी राजेश, एकेंद्र शाही, लक्ष्मी और दिल बहादुर शामिल हैं। घायलों में नेव बहादुर और लक्ष्मी के पति सज्जन हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन लोग मौके पर ही जान गंवा बैठे, जबकि लक्ष्मी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

5 killed as car falls into ditch in Shimla

शिमला में खाई में गाड़ी गिरने से 5 की मौत

घटना की जांच जारी

गंभीर रूप से घायल एक अन्य यात्री दिल बहादुर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मृत्यु हो गई। बाकी दो घायल मरीजों को उपचार के बाद कोटखाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई। ठियोग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (लापरवाही से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवारों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

End of Feed