Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल में भूस्खलन, 3 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूस्खलन से तीन लोग लोगों की मौत हो गई । पिछले रात हुई भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में धरमपुर शहर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक चट्टान का मलबा गिरने के कारण एक घर ढह गया, जिसमें तीन लोग लोगों की मौत हो गई । पिछले रात हुई भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में धरमपुर शहर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। मंडी में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जबकि धरमपुर का बस स्टैंड पानी से भर गया है। अब भी इस इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

HIMACHAL

हिमाचल में चट्टान का मलबा गिरने से तीन लोगों की मौत (PHOTO-ANI)

हिमाचल प्रदेश के मंडी के सुंदरनगर के निहरी के ब्रगटा गांव में बीती रात को लैंडस्लाइड की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक घर पास लैंडस्लाइड होने से पूरा घर जमींदोज हो गया। हादसे के समय घर पर पांच लोग मौजूद थे। इस हादसे में तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है जिसमें दो महिलाएं और एक 8 महीने का बच्चा शामिल है।

End of Feed