Kinnaur Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में नहीं थमा कुदरत का कहर, किन्नौर में बादल फटने से हर तरफ तबाही, तेज बहाव में बहे वाहन

Kinnaur Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार रात किन्नौर के थाच गांव में देर रात करीब 12:10 बजे बादल फटने से आई बाढ़ के कारण तबाही का मंजर देखने को मिला। लोगों के घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। जान बचाने ग्रामीण ने जंगल में शरण ली। पानी के तेज बहाव में कई वाहन बह गए हैं और खेत-बगीचे भी पूरी तरह से तबाह हो गए।

Kinnaur Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बादल फटने से भीषण तबाही मची गई है। बादल फटने के कारण कई नालों में बाढ़ आ गई, जिसके तेज बहाव में कई गाड़ियां बह गई। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण घर-बगीचे तबाह हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, किन्नौर जिले के निचार उपमंडल के थाच गांव में देर रात करीब 12:10 बजे बादल फटने से भयानक बाढ़ आ गई। तीन नालों का पानी उफान पर आ गया, जिससे खेत-बगीचे और आवासीय संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Kinnaur News

किन्नौर में बादल फटने से हर तरफ तबाही (Photo PTI)

बाढ़ का पानी देख जान बचाने के लिए भागने लगे ग्रामीण

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि जब बाढ़ का पानी गांव में आया तो घरों में मौजूद ग्रामीण दहशत की वजह से अपने घरों से भागे और जंगल में जाकर शरण ली। जानकारी के अनुसार, बाढ़ की चपेट में दो गाड़ियां बह गई हैं। इसके अलावा, मस्तान गांव में घरों के कुछ हिस्से और एक पशुशाला बाढ़ में बह गए। कई बगीचे नष्ट हो गए, जबकि कई ग्रामीणों के घर ढहने की कगार पर हैं।

End of Feed