हिमाचल में मानसूनी आफत: लाहौल स्पीति में फ्लैश फ्लड से सड़कें बंद, 50 दिनों में 197 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में फ्लैश फ्लड से मयार घाटी और चोखंग-नाइंगर इलाके में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। राज्य में मानसून से अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है और 88 सड़कें अभी भी बंद हैं।

Himachal Pradesh Flash Floods: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कहर बनकर बरस रही है। जिसके कारण लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड जैसी घटनाएं लगातार हो रही है। लाहौल-स्पीति में भी भारी बारिश के कारण फ्लैश फ्लड की घटना सामने आई है। मयार घाटी के करपट नाला और चोखंग-नाइंगर इलाके के गवाड़ी नाले में अचानक बाढ़ आने से सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावति हुआ है। करपट गांव की सड़क बाढ़ के कारण बंद हो गई है।

Himachal Weather

लाहौल-स्पीति में फ्लैश फ्लड से बढ़ी मुश्किलें (सांकेतिक फोटो)

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा के मुताबिक, मयार घाटी में पहले किए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यों से गांव को काफी हद तक सुरक्षित रखने में मदद मिली। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि मौके पर जाकर हालात का जायजा लें और आवश्यक कदम उठाएं।

End of Feed