EVM को कोई भी कर सकता है हैक, एजेंसियों का सहारा लेकर चुनाव जीतती है BJP : हिमाचल CM का गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में चुनावी परिणाम आने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि ईवीएम मशीन को कोई भी कहीं भी हैक कर सकता है। उन्होंने भाजपा पर ईडी सीबीआई को कार्यकर्ताओं के रूप में प्रयोग करने के आरोप लगाए।

शिमला : पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इन मशीनों को कहीं भी हैक किया जा सकता है। सीएम सुक्खू ने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हिमाचल में वोटिंग प्रतिशत और कांग्रेस को मिले करीब 20 प्रतिशत वोट संदेह पैदा करते हैं, क्योंकि ऐसा परिणाम सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं लगता।

Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि करीब 20 साल बाद कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और वह खुद वहां प्रचार के लिए गए थे। उनके अनुसार, राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले कांग्रेस में थीं और बाद में टीएमसी बनाकर कांग्रेस के वोट बैंक को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, अब कांग्रेस दोबारा मजबूत हो रही है और भविष्य में राज्य में सत्ता हासिल कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में ध्रुवीकरण की राजनीति की और टीएमसी की एंटी-इनकंबेंसी का फायदा उठाया। सुक्खू ने दावा किया कि आने वाले समय में बंगाल में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा।

End of Feed