Bus Accident in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज तड़के एक टूरिस्ट पस पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 31 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए है। इसके अलावा शेष यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
हिमाचल में बस हादसा
तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
यह हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी शहर के पास हुआ। दुर्घटना के समय टूरिस्टों से भरी बस कसोल जा रही थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ। जिसमें 31 लोग घायल हो गए।
चालक ने खोया बस से नियंत्रण
पुलिस ने बताया कि जब बस चंडीगढ़ से कुल्लू जा रही थी, इसी दौरान 4 माइल्स (बिंद्रावणी) के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
