Passenger Held With Rs 6.3 Crore Gold: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई हवाई अड्डे से एक यात्री को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 6.3 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ है। इस शख्स ने अपने जूतों में सोना छिपाकर रखा था। एक अधिकारी ने बताया कि डीआरआई के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया है, जो सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा था।
6.7 किलो सोना जब्त
एक विशेष सूचना के आधार पर, डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद एक यात्री को रोका। अधिकारी ने बताया कि तलाशी में उसके जूतों में छिपाकर रखे गए 6.3 करोड़ रुपये मूल्य के 6.7 किलोग्राम तस्करी किए गए सोने के बार बरामद हुए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ के दौरान तस्करी किए गए गोल्ड के संभावित खरीदार का नाम सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
