शहर

मंगलुरु के लिए गुड न्यूज! पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की जल्द मिलेगी सौगात, सफर होगा और आरामदायक

Vande Bharat Sleeper Train: मंगलुरु को जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने शनिवार को मंगलुरु सेंट्रल-कबक पुत्तूर रेल सेवाओं के सुब्रह्मण्य रोड तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर यह घोषणा की

Image

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: मेंगलुरु में जल्द ही पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने यहां घोषणा की कि मंगलुरु को शीघ्र ही वंदे भारत ‘स्लीपर ट्रेन’ की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को यहां मंगलुरु सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की जिसमें उन्होंने मंगलुरु सेंट्रल-कबक पुत्तूर रेल सेवाओं के सुब्रह्मण्य रोड तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई।

मंगलुरु सेंट्रल-कबक पुत्तूर तक चलने वाली चार यात्री रेल सेवाओं का सुब्रह्मण्य रोड तक विस्तार किया गया है जिससे क्षेत्र के रेल यात्रियों, विशेषकर सुब्रह्मण्य जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सोमन्ना ने घोषणा की, ‘‘मंगलुरु को जल्द ही वंदे भारत ‘स्लीपर ट्रेन’ की सुविधा भी मिलेगी जिससे लंबी दूरी के यात्री और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव कर सकेंगे।’’

केंद्रीय मंत्री ने की पीएम मोदी की तारीफ

मंगलुरु और कर्नाटक को इस तरह की ट्रेन सुविधाएं देने और सेवाओं का विस्तार करने के लिए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रशंसा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सोमन्ना के साथ दक्षिण कन्नड़ के सांसद कैप्टन बृजेश चौटा और कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यू.टी. खादर भी उपस्थित थे।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article