Gujarat: अमरेली में फिर गूंजी शेरों की दहाड़, तातणिया गांव में घुसा शेर का परिवार, CCTV में कैद हुई घटना

Herd of Lions in Amreli: अमरेली के खांभा गीर के तातणिया गांव में रिहायशी घर और स्कूलों में शेरों का परिवार घुस आया। वन विभाग की टीम ने शेरों को रेस्क्यू किया। इस दौरान वन विभाग ने सुनश्चित किया कि शेर किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचाए।

Herd of Lions in Amreli: गुजरात में अमरेली के एक गांव में शेरों का परिवार घुस गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने बड़ी मेहनत से शेरों को रेस्क्यू किया। इस दौरान शेरों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शेरों के वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं।

मूंगफली के ढेर में घुसी शेरनी

यह घटना अमरेली में खांभा गीर के तातणिया गांव की है। जहां के रिहायशी घर और स्कूलों में शेरों का परिवार घुस गया। तातणिया गांव के किशोरभाई तलसारिया के रिहायशी घर में मूंगफली के ढेर में शेरनी बैठ गई, जिससे लोगों में डर का माहौल फैल गया। मौके पर पहुंची खांभा वन विभाग की टीम ने शेरनी को रेस्क्यू किया। शेरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी। जिसके बाद खांभा पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को दूर हटाया। वहीं प्राथमिक स्कूल में भी शेर का शावक घुस गया। जिसे वन विभाग ने कड़ी मेहनत से बाहर निकाला।

End of Feed