Kedarnath Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग शुरू, इस वेबसाइट पर करें विजिट

Kedarnath Char Dham Yatra-नवंबर में चार धाम की यात्रा पर जाने के इच्छुक भक्त 25 अक्टूबर से हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। इस बार टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर जाकर की जा सकेगी।

Kedarnath Char Dham Yatra- उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर हेली सेवा का लाभ लेने के लिए बड़ा अपडेट आया है। हेलीकॉप्टर से दर्शन करने के इच्छुक यात्री आज से हेली टिकट बुक कर सकेंगे। नवंबर माह के लिए पोर्टल में बुकिंग बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इस बार टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी करेगी।

Kedarnath Char Dham Yatra

चार धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुरू

अक्टूबर की बुकिंग बंद

आपको बता दें की बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री सहित चारों धामों के कपाट खुलने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम की हेली यात्रा के लिए नवंबर की बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई है। इससे पहले अक्टूबर तक की बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। इस बार केदार नाथ हेली यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी उठा रही है। कंपनी ने पोर्टल पर टिकट बुकिंग से संबंधित जानकारी दी है।

End of Feed