अजमेर में भारी बारिश से मकान ढहा, एक परिवार के तीन लोग मलबे में दबे

अजमेर के किशनगढ़ स्थित आजाद नगर हरिजन बस्ती में देर रात भारी बारिश के चलते एक मकान ढह गया। मलबे में दबे एक ही परिवार के तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ajmer House Collapse: राजस्थान के अजमेर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। किशनगढ़ के आजाद नगर हरिजन बस्ती में देर रात तेज बारिश के कारण अचानक एक मकान ढह गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed