Kolkata Weather Alert: बंगाल में अगले 24 घंटे बड़ा अलर्ट, आंधी-तूफान, बिजली बारिश से रहें सतर्क; कोलकाता जलमग्न

पश्चिम बंगाल के 6 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसमी गतिविधियों में तेजी और समुद्री इलाकों में तूफान आने की चेतावनी जारी की है।

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव की वजह से आज पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में सुबह से तेज बारिश हो रही है। कोलकाता के अलावा बंगाल के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाओं आंधी-तूफान के साथ मेघ गरजेंगे और झमाझम बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं। खासकर, समुद्री इलाकों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

Kolkata waterlogging story

कोलकाता में भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों पर मौसम खराब रहा है और तेज हवाओं के साथ भारी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान कोलकाता के अलग अलग जगहों पर पानी जम गया। दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में तेज हवाओं के झोंकों से पेड़ गिर गए और इलेक्ट्रिकल पोल उखाड़ गए। जानकारी के मुताबिक, वायर और तार टूटने से बिजली गुल रही और कई सड़क धंस गईं।

End of Feed