Haridwar: भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर चेतावनी के पार, किनारे बसे गांवों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

हरिद्वार में लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण शहर में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Haridwar Ganga Water Level: हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को गंगा का जलस्तर फिर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुँच गया है। अधिकारियों के अनुसार गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 10 सेंटीमीटर अधिक बह रहा है और लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Haridwar Ganga Water Level (Photo: Canva)

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर (फोटो: Canva)

यदि जलस्तर और बढ़ा तो नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है, जिससे खेत, घर और निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है। राहत एवं बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि गंगा का बढ़ता जलस्तर मैदानी क्षेत्रों पर भी असर डाल सकता है।

End of Feed