Uttarakhand: खराब मौसम ने बरपाया कहर; चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा स्थगित, केदारनाथ के पास भूस्खलन से 2 की मौत

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ के समीप भूस्खलन ने दो श्रद्धालुओं की जान ले ली और छह अन्य को घायल कर दिया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमवार को केदारनाथ के समीप एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। प्रदेश में मौसम के खतरे को देखते हुए हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में ‘रेड अलर्ट’ और ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसके कारण कई जिलों में मंगलवार को भी स्कूल बंद रखे गए हैं।

Heavy Rain in Uttarakhand Triggers Landslide

उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन से कहर

2 लोगों की दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, यह हादसा सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास सुबह साढ़े सात बजे हुआ। वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों की चपेट में आ गया। घटना में उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी रीता (30) और चंद्र सिंह (68) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों में नवीन सिंह रावत, प्रतिभा (25) और ममता (35) शामिल हैं।

End of Feed