हाथरस में विवाहिता की मौत या हत्या? पुलिस ने बुझाई जलती चिता, बरामद किए शव के अवशेष; फॉरेंसिक जांच शुरू

हाथरस के में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बिना सूचना अंतिम संस्कार किए जाने का दावा किया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चिता बुझाकर शव के अवशेष बरामद किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के थरौरा गांव में शुक्रवार सुबह 31 वर्षीय महिला निर्मला की मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला की हत्या करने के बाद मामले के सबूत मिटाने की नीयत से पुलिस और मायके वालों को जानकारी दिए बिना उसका जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उस समय चिता जल रही थी। पुलिस की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड की टीम ने चिता की आग बुझाई और वहां से शव के अवशेष बरामद किए। बरामद अवशेषों को आवश्यक जांच के लिए पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक परीक्षण हेतु भेजा गया है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

Hathras Woman Death Case

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी (प्रतीकात्मक फोटो)

2012 में हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, निर्मला फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के जायमई गांव निवासी सुरेश चंद्र की बेटी थीं। साल 2012 में उनकी शादी थरौरा गांव निवासी अमित कुमार उर्फ जैकी से हुई थी। अमित कुमार हरियाणा के बल्लभगढ़ में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। शादी के करीब दो साल बाद पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। बताया गया है कि दोनों के बीच लंबे समय तक विवाद चलता रहा और मामला करीब एक दशक तक अदालत में भी विचाराधीन रहा।

End of Feed