हाथरस भगदड़ कांड: मुख्य आरोपी की गई नौकरी, अब गैर जमानती वारंट भी जारी, पुलिस ने रखा 1 लाख का इनाम

Hathras Stampede: हाथरस में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग के लिए प्रभारी देव प्रकाश मधुकर (इंजीनियर) के नाम पर अनुमति मांगी गई थी। घटना के बाद दर्ज एफआईआर में पुलिस ने मधुकर को ही मुख्य आरोपी बनाया है। इसके बाद से वह फरार है। पुलिस ने मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है।

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी को बड़ा झटका लगा है। मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को एटा जिले के शीतलपुर ब्लॉक में तकनीकी सहायक के पद से हटा दिया गया है। वह 2010 से अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर 20 पंचायतों में मनरेगा कार्यों की देखरेख कर रहे थे। शीतलपुर के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर दिनेश शर्मा ने बताया कि एफआईआर में मधुकर का नाम मुख्य आरोपी के रूप में दर्ज है।

Hathras stampede

हाथरस कांड

हाथरस पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इसके बाद उसे पद से हटाने और उसकी संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना के बाद से फरार होने के कारण देव प्रकाश मधुकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। बता दें, मधुकर को शीतलपुर ब्लॉक में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद बिल और वाउचर तैयार करने का काम सौंपा गया था। उनकी पत्नी पंचायत सहायक हैं और दोनों हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे में रहते हैं।

End of Feed