हाथरस में RRS के जिला प्रचारक जय किशोर को जमीन पर गिरा गिराकर पीटा, हालत गंभीर, भाजपाइयों में आक्रोश

Hathras news: RRS के जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

Hathras RSS News: हाथरस में कार पार्किंग के विवाद में RRS के जिला प्रचारक जय किशोर को जमीन पर गिरा गिराकर लात घूंसो से जमकर पीटा गया। अब जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आखिर क्या था पूरा मामला आइए जानते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में RRS के जिला प्रचारक जय किशोर को 5 लोगों ने जमीन पर गिरा- गिरा कर जमकर लात घूंसों से पीटा गया है। जिला प्रचारक को गंभीर घायल हालत जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया।

rss (1)

हाथरस में RRS के जिला प्रचारक जय किशोर को जमीन पर गिरा गिराकर पीटा (प्रतीकात्मक फोटो)

आक्रोशित हुए भाजपा कार्यकर्ता

RRS के जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, भाजपा सदर विधायक अंजुला माहोर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित भाजपा और RRS के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे।

End of Feed