हाथरस सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

देशभर में दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुके हैं और तीसरे चरण की तैयारी शुरू है। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन्हीं में से एक हाथरस सीट भी है, देखिए हाथरस में कब मतदान होगा, प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और कब रिजल्ट सामने आएगा।

हाथरस लोकसभा सीटः लोकसभा चुनाव का दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और तीसरे चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होना है। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन्हीं में से एक है उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट। हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा का दबदबा है और कई वर्षों से भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करती आई है। अब तक कुल सात बार हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। हाथरस में करीब 17 लाख से अधिक मतदाता हैं, जो सात मई को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। हाथरस लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें छर्रा, इगलास, हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ शामिल हैं।

Hathras Lok Sabha Seat

हाथरस में तीसरे चरण में चुनाव।

हाथरस लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Hathras Lok Sabha Election Polling Date)

उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होना है और तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होना है। हाथरस के करीब 17 लाख से अधिक वोटर्स सात मई अपने उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

End of Feed