हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी को देर रात घेरा! कार का शीशा टूटा, सदमे में हुईं बेहोश; चंबल का डॉन बोला- मुझे प्यार हो गया

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary: बुलंदशहर के एसपी देहात ने बताया मामला दोनों जिलों के बॉर्डर का है। शुरुआती जांच में पता चला कि यह घटना बुलंदशहर की नहीं, बल्कि ग्रेटर नोएडा के 'बीटा-2 / अल्फा पुलिस स्टेशन' क्षेत्र की है।

Dimple Chaudhary Attacked: मशहूर हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी (Dimple Chaudhary) पर उत्तर प्रदेश के बॉर्डर इलाके में एक बेहद खौफनाक और जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने डिंपल की कार को निशाना बनाते हुए लाठियों से हमला कर दिया और उनकी कार का अगला शीशा (विंडशील्ड) चकनाचूर कर दिया। इस हमले के बाद डिंपल का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी टूटी हुई कार दिखाते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रही हैं।

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी को देर रात घेरा! कार का शीशा टूटा, सदमे में हुईं बेहोश; चंबल का डॉन बोला- मुझे प्यार हो गया

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी को देर रात घेरा! कार का शीशा टूटा, सदमे में हुईं बेहोश; चंबल का डॉन बोला- मुझे प्यार हो गया

बहन के घर जाते समय रास्ते में घेरा

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, डिंपल चौधरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने छोटे भाई के साथ अपनी छोटी बहन के घर सिकंदराबाद (बुलंदशहर) जा रही थीं। रास्ते में सिकंदराबाद के एक सीएनजी पंप पर रुककर उनके भाई ने कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खरीदे और वे आगे बढ़ गए। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनकी ब्रेजा कार पर अचानक डंडों से हमला बोल दिया। हमलावर कार का शीशा तोड़कर मौके से फरार हो गए।

End of Feed